फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Answer sheets of Haryana Board are being checked by taking them home instead of evaluation center

हरियाणा बोर्ड: मूल्यांकन केंद्र के बजाय घर ले जाकर जांची जा रही उत्तर पुस्तिकाएं, बोर्ड चेयरमैन ने किया निरीक्षण

Wed, 04 May 2022 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 11:02 PM IST
सार

बोर्ड चेयरमैन ने निरीक्षाण किया तो 10 शिक्षकों के बैग में उत्तरपुस्तिकाएं मिली। सभी शिक्षकों के खिलाफ विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन
Answer sheets of Haryana Board are being checked by taking them home instead of evaluation center
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कार्य में जुटे सरकारी शिक्षक ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिकतर शिक्षक मूल्यांकन केंद्र के बजाय घर ले जाकर उत्तरपुस्तिकाएं जांच रहे हैं। बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह ने बुधवार को रोहतक के वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया तो यह खुलासा हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने 10 शिक्षकों को पकड़ा, जो बैग में उत्तरपुस्तिकाएं डालकर घर जा रहे थे। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है। वहीं, चरखी दादरी पुलिस ने प्रश्नपत्र वायरल करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच आरोपियों की पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


निरीक्षण में खुला खेल, अन्य को दी चेतावनी
बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह ने बुधवार को सबसे पहले रोहतक के वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक रेलवे स्टेशन में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। शिक्षक इस मूल्यांकन केंद्र से अपने बैग में उत्तरपुस्तिकाएं डालकर घर ले जा रहे थे। एक पकड़ा गया तो बाकी सबके बैग भी जांचे गए। दस शिक्षकों के बैग में उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं, जिनमें महिला शिक्षक भी शामिल थीं। इन शिक्षकों के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड चेयरमैन ने रोहतक में ही बनाए गए दो और केंद्रों मॉडल स्कूल और सैनिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। जांच में जुटे शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं घर नहीं ले जाने और जांच बेहतर तरीके से करने के बारे में निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय कम हो सकता है
फिलहाल उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का कार्य सुबह सात से शाम पांच बजे तक किया जा रहा है। काफी जगह इसे कम कर शाम पांच की बजाय दोपहर बाद तीन बजे तक किया जा सकता है। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि इस संबंध में अभी तक मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। 

40 की बजाय एक शिक्षक को करनी है 34 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच
अब तक एक शिक्षक 30 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करता था। दो साल तक कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षाएं नहीं हुई। जिस कारण प्रश्नपत्र के प्रारूप में बदलाव किया गया और सब्जेक्टिव के साथ ऑब्जेक्टिव का विकल्प तैयार किया गया। इस वजह से अबकी बार पहले 40-40 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। कुछ जगह शिक्षकों ने विरोध किया और कहा कि प्रश्नों की संख्या बढ़ गई है, तो कॉपियों की संख्या घटाई जाए। इसके  बाद अब प्रति शिक्षक 34 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कराई जा रही है।

 

जिन शिक्षकों की मूल्यांकन कार्य की ड्यूटी लगी है, उन्हें मूल्यांकन केंद्र में ही उत्तरपुस्तिकाएं जांचनी होती है। रोहतक के वैश्य स्कूल में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र से शिक्षक उत्तरपुस्तिकाएं जांचने के लिए घर लेकर जा रहे थे, जिन्हें पकड़ा गया। यह बोर्ड के साथ धोखा है। करीब 10 शिक्षक ऐसे पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। -प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed