फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An unclaimed body was found in the field behind the temple located in Hanuman Dhani

Bhiwani: हनुमान ढाणी स्थित मंदिर के पीछे मैदान में मिला लावारिस शव

Thu, 28 Nov 2024 02:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 02:29 PM IST
सार

पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच है। जिसके हाथ में ऊंगली नहीं हैं।

विज्ञापन
An unclaimed body was found in the field behind the temple located in Hanuman Dhani
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी में हनुमान ढाणी स्थित मंदिर के पास एक खुले मैदान में वीरवार सुबह एक लावारिस शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। शव की जांच में यह पाया गया कि मृतक के हाथ में अंगुली नहीं है, जिससे उसकी पहचान और मुश्किल हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और मृतक की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 

जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी राजसिंह ने बताया कि हनुमान ढाणी मंदिर के पास मृतक का शव मिला है। फॉरेंसिक टीम द्वारा की गई जांच में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मृतक की पहचान की कोशिशें शुरू कर दी हैं। मृतक के पहचान संबंधी सभी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इस मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed