फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admit card for supplementary exam live on Bhiwani Education Board website in Haryana

Haryana: शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर पूरक परीक्षा के लाइव हुए एडमिट कार्ड, इस तरह से रहेगा शेड्यूल

Thu, 22 Jun 2023 02:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Jun 2023 02:42 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में 37 हजार 117 और दसवीं में 37 हजार 118 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। जिनके बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं और विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Admit card for supplementary exam live on Bhiwani Education Board website in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 20 जुलाई को सीनियर सेकेंडरी की एक दिवसीय पूरक परीक्षा आयोजित कराएगा। इसी के साथ 21 से 28 जुलाई तक दसवीं की पूरक परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होंगी। सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक में कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार, एक विषय के लिए विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि दसवीं में कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय, आंशिक अंक सुधार और विशेष अवसर की परीक्षा के लिए विद्यार्थी दाखिल होंगे। 

विज्ञापन


दसवीं में 37 हजार 118 और बारहवीं में 27 हजार 117 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में 37 हजार 117 और दसवीं में 37 हजार 118 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। जिनके बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं और विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। इन परीक्षाओं में बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के सभी नियम लागू होंगे और उसी क्यूआर कोड व अन्य हिडन फीचर्स के पैटर्न पर परीक्षाएं ली जाएंगी। 
विज्ञापन


सितंबर में फिर होगी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा
बोर्ड प्रशासन जुलाई के बाद सितंबर में भी पूरक परीक्षाएं आयोजित कराएगा। लेकिन इससे पहले जुलाई की परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी करीब 20 दिन में जारी किए जाने का दावा बोर्ड प्रशासन ने किया है। इन परीक्षाओं में असफल रहने वाले विद्यार्थी फिर से सितंबर की परीक्षा भी देकर अपना एक साल बचा सकेंगे। वहीं बारहवीं में जुलाई की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी रिजल्ट जल्दी आने से कॉलेज दाखिलों की प्रक्रिया में भी शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed