फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, youth, roadways bus,protest,police, crime,villager, charkhidadri

रोडवेज बस ने युवक को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने जलाई बस

Tue, 02 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 02 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
accident, youth, roadways bus,protest,police, crime,villager, charkhidadri
रोडवेज बस ने युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग स्थित अचीना अड्डे पर सोमवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे से बिफरे छात्रों ने मुख्यमार्ग पर जाम लगाकर बस को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद उन्होेंने अचीना पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंचे एसपी सुनील दलाल ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों की मांग पर एसपी ने चौकी का पूरा स्टाफ भी बदल दिया। पुलिस ने बस परिचालक की शिकायत पर 12 नामजद समेत करीब 50 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, मृतक युवक के चाचा के बयान पर पुलिस ने आरोपी बस चालक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नूंह डिपो की रोडवेज बस दादरी से गुड़गांव जाने के लिए सोमवार सुबह बस स्टैंड से निकली थी। बस करीब आठ बजे अचीना अड्डे पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान बस में सवार गांव अचीना निवासी युवक राजबीर ने बस से उतरने का प्रयास किया तो वह संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गया और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्कूल कॉलेज जाने के लिए वाहनों की प्रतीक्षा कर रहे युवकों ने रोडवेज बस रोक ली और बस को आग लगा दी। इस दौरान कुछ युवकों और ग्रामीणों ने रोड जाम कर चौकी में घुसने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोके रखा। इसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर सुरेश हुड्डा और दादरी जिले के सभी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद तो भी मौके पर पहुंच गए।

स्थिति बिगड़ते देख झज्जर जिले से भी पुलिस मदद मांगी गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसपी सुनील दलाल से भी युवाओं ने उलझने का प्रयास किया। इस दौरान युवाओं ने रोडवेज चालक पर बस न रोकने का आरोप लगाया। पुलिस ने जब शव उठाने का प्रयास किया तो जाम लगाए बैठे ग्रामीण बिफर गए और शव को उठाने से इंकार कर दिया।

इस दौरान मामले की कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों के भी ग्रामीणों ने कैमरे व मोबाइल फोन छीनकर मारपीट भी की। करीब तीन घंटे जाम लगाने के बाद ग्रामीण एंबुलेंस में शव भेजने के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने मृतक राजबीर के चाचा दिनेश की शिकायत पर बस चालक धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने परिचालक उदयभान की शिकायत पर 12 नामजद सहित 50 अन्य पर केस दर्ज किया है। फिलहाल इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वर्जन::
हमने मृतक के चाचा की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ व बस परिचालक की शिकायत पर 12 नामजद सहित 50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अचीना चौकी का पूरा स्टाफ मैंने ग्रामीणों को दिए आश्वासन के अनुसार बदल दिया है। इस मामले में गिरफ्तारी प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू होगी।
सुनील दलाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed