{"_id":"5b26b30b4f1c1bac6e8b855e","slug":"91529262859-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब आठ साल पहले हो चुकी है पिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करीब आठ साल पहले हो चुकी है पिता की मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सुई हर्ट के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के साथ घर का चिराग भी बुझ गया। सूचना मिलने पर परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। जीआरपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार जीआरपी को सूचना मिली कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास सुई हर्ट के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि तलाशी लेने पर मृतक के पास से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान लोहरवाड़ा निवासी रविकांत पुत्र सुरेश के रूप में हुई। मृतक जयपुर-हिसार ट्रेन से गिर गया था। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
तीन बहनों का था इकलौता भाई, आठ साल पहले हो चुकी है पिता की मौत
सिविल अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि रविकांत के पिता की करीब आठ साल पहले मौत हो चुकी है। वह तीन बहनों पर इकलौता भाई था। सुबह कॉलेज के लिए घर से गया था। रविकांत दादरी में बीकॉम का छात्र था। रविकांत की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मौत के साथ-साथ परिवार का चिराग बुझ गया।