{"_id":"5c589702bdec224df422d92a","slug":"81549309698-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी महिला से फेरी लगाने वाले युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रवासी महिला से फेरी लगाने वाले युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज
अमर उजाल ब्यूरो
भिवानी। यूपी की रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला के साथ नजदीकी गांव में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर सदर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो फरवरी को फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाला उनकी गली में आया था। उनका कहना है कि सूट दिखाने के बहाने युवक उसके पास आया और जब उसने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है तो उसने सूट उधार में देने की बात कही। इस पर महिला ने सौ रुपये का सूट फेरी वाले से खरीद लिया और अगले दिन रुपये देने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि तीन फरवरी की दोपहर 2 बजे फेरी वाला फिर उसके घर आ धमका और उसने पैसे मांगे तो उसने कहा कि उसका बेटा फैक्ट्री से लौटते ही उसके पैसे दे देगी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चला गया। देवर जब घर आया तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई। सदर पुलिस की महिला जांच अधिकारी राजकलां ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर यूपी निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।