फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
भिवानी। तोशाम थाना क्षेत्र के गांव देवराला में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर तंग करने और जहर देने के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि कार और पांच लाख के लिए बेटी को तंग किया जा रहा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। भारी संख्या में युवती के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचने से स्थिति तनावपूर्ण भी बनी।
मामला शुक्रवार शाम का है। देवराला में नवविवाहित करीब 20 वर्षीय सुनील की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ने पर उसे कैरू स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उसे भिवानी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे भिवानी शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। जहां रात करीब नौ बजे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतका राजस्थान के झुंझुनू जिला के गांव बास भिंड की रहने वाली थी। मृतका के पिता भगत सिंह ने बताया कि उसने अपनी 20 वर्षीय बेटी सुनील की शादी 17 दिसंबर 2017 को तोशाम क्षेत्र के गांव देवराला निवासी अभिषेक के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी को तंग करने लगे। कई बार आपसी सुलह के लिए पंचायतें हुई। ससुराल वाले पांच लाख रुपये की नकदी और कार की मांग कर रहे थे। भगत सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को बेटी का फोन आया था और अपनी मम्मी से बात करना चाहती थी। उस समय दबी जुबान में बात कर रही थी। वे चुनावी ड्यूटी के कारण व्यस्त था। तब रात को बात कराने के लिए कहा था। रात आठ बजे जब उन्होंने फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ रहा। देर रात को उनके पास फोन आया कि उनकी बेटी की तबियत खराब है। जब वे यहां पहुंचे तो सुनील की मौत हो चुकी थी। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। वहीं मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि सुनील ने शुक्रवार शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसे तुरंत शहर के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। तोशाम थाने से जांच अधिकारी एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर मृतका पति अभिषेक, सास मुन्नी देवी, ससुर वीरेंद्र, ननद किरण व देवर अल्पेश व आशीष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed