{"_id":"5b16e0264f1c1bf86e8b6783","slug":"61528225830-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरा मरीज, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरा मरीज, मौत
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मामला सोमवार देर रात का है। अस्पताल के वार्ड तीन में उपचाराधीन बाढड़ा क्षेत्र के गांव गुढाणा वासी करीब रामफल (42) रात को अचानक छत से गिर गया। सुबह जैसे ही छत से मरीज गिरने की सूचना अस्पताल में फैली लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस और दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने बताया कि गांव में गिरने के कारण रामफल चोटिल हो गया था जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल के वार्ड तीन में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले में दिनोद गेट चौकी से एएसआई वेद कुमार ने बताया कि मृतक के ताऊ धर्म सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।