फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दहेज के लिए जबरन कराया गर्भपात, स्प्रे पिलाकर हत्या का भी किया प्रयास

दहेज के लिए जबरन कराया गर्भपात, स्प्रे पिलाकर हत्या का भी किया प्रयास

Wed, 13 Mar 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए जबरन कराया गर्भपात, स्प्रे पिलाकर हत्या का भी किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिले के गांव किकराल निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना के चलते गर्भ में पल रहे ढाई माह के बच्चे का जबरन गर्भपात कराने व कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या प्रयास करने पर केस दर्ज किया है।
विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 18 जून 2017 को नंगथला हिसार में श्रवण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की गई। जिसकी शिकायत हिसार महिला मंडल में 25 फरवरी 2018 में दर्ज कराई थी। लेकिन उसके ससुर ने माफी मांगकर मामले में सुलह कराई थी। इसके बाद उसे ससुराल ले गए और वहां ले जाकर उसके साथ फिर मारपीट की गई। 27 फरवरी को उसके पति व ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। जिसके बाद उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। चोटों के कारण ढाई माह की गर्भवती होने के बावजूद उसका गर्भपात करा दिया गया। 4 मार्च को उसे घर ले गए और कमरे में बंधक बनाकर उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया। पड़ोसियों ने उनके मायके वालों को सूचना दी। जिसके बाद मायके वालों ने उपचार दिलाया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर, दहेज के लिए विवाहिता को पीटा
जिले के गांव तालु निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप लगाए। इस मामले में सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2009 में हुई थी। शादी के बाद उसकी सात साल की बेटी व पांच साल का एक बेटा भी है। गत 4 मार्च की सुबह 11 बजे उसके पति व सास ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। जिसकी सूचना परिजनों को दी तो उसके बाद वे उसे लेकर गांव पहुंचे और फिर उसका प्राथमिक उपचार कराया। वहीं सदर पुलिस ने विवाहिता के बयान दर्ज कर इस सम्बंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed