{"_id":"5c8176bfbdec2213f754dd3e","slug":"31551988415-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही गांव से एक नाबालिग सहित दो लड़कियों का हुआ अपहरण, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही गांव से एक नाबालिग सहित दो लड़कियों का हुआ अपहरण, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सिवानी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग सहित दो लड़कियों का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में दोनों ही लड़कियों के परिजनों ने अलग-अलग लड़कों पर उनकी बेटियों का अपहरण करने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी 16 साल 9 माह की बहन का गत 5 मार्च सुबह 11 बजे घर से अपहरण कर लिया। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर लड़की को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो इसकी शिकायत 6 मार्च को पुलिस को दी गई। इसी तरह इसी गांव की 25 वर्षीय लड़की का एक युवक ने अपहरण कर लिया। जिसकी शिकायत पर भी परिजनों ने पुलिस को दी है। लड़की के भाई ने बताया कि गत 5 मार्च की शाम 6 से 7 बजे के बीच उसकी बहन का दूसरे जिले के एक युवक ने अपहरण कर लिया। वहीं दोनों ही लड़कियों के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।