{"_id":"5c6da627bdec220c0c322622","slug":"31550689831-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंढाल ओवर ब्रिज के समीप हुआ सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई कार, कार चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंढाल ओवर ब्रिज के समीप हुआ सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई कार, कार चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। मुंढाल ओवरब्रिज के समीप ट्रैक्टर और कार की टक्कर होने से कार चालक की मौत हो गई। हादसा गत 19 फरवरी की देर रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। इस हादसे की सूचना मिलते ही मुंढाल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे लिया।
गांव खरक जाटान रोहतक निवासी बलराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ का लड़का उमेद सिंह जो खेतीबाड़ी के साथ ड्राइवरी करता था। गत 19 फरवरी को उमेद सुबह गांव से गाड़ी लेकर हांसी-हिसार जाने के लिए घर से निकाला था। बलराज ने बताया कि उसके दोस्त पोली जींद निवासी की शादी थी, जिसकी बारात उसी शाम मुंढाल गांव में गई थी। इसी दौरान रात 10 बजे उमेद सिंह भी हिसार साइड से मुंढाल पहुंच गया। इसके बाद उमेद सिंह अपनी गाड़ी व बलराज अपनी डस्टर गाड़ी से अपने गांव खरक जाटान जाने लगे। जैसे ही वे मुंढाल खुर्द ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो रोहतक की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक ही मुख्य सड़क पर आ गई। जिससे उमेद सिंह की गाड़ी की टक्कर ट्राली से हो गई। इस हादसे के बाद राहगीरों की मदद से हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी से उमेद को बाहर निकाला। फिर महम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और बलराज की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।