फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कोर्ट में पेश कर दो दिन के रमिंड पर भेजा

कोर्ट में पेश कर दो दिन के रमिंड पर भेजा

Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेश कर दो दिन के रमिंड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। थाना सदर क्षेत्र के एक गांव से युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

थाना सदर क्षेत्र के एक गांव से गाड़ी सवार बदमाशों ने 14 मई को उस समय अपहरण कर लिया था जब वह अपनी सहेली के घर से वापस लौट रही थी। अपहरण करने के बाद आरोपी उसे अज्ञात जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपी मनदीप, पवन व मोहित सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। थाना सदर प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही व अन्य साथियों के नाम पूछने के लिए रिमांड की अर्जी लगाई थी। अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड पर दिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed