फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रेलवे ट्रैक पर गिरी मिक्सर मशीन, हादसा टला

रेलवे ट्रैक पर गिरी मिक्सर मशीन, हादसा टला

Mon, 25 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिरी मिक्सर मशीन, हादसा टला
रेलवे ट्रैक पर गिरी मिक्सर मशीन, हादसा टला
विज्ञापन

लोहारू । रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफार्म निर्माण कार्य के दौरान रविवार सुबह संतुलन बिगड़ जाने से मिक्सर मशीन अचानक रेल पटरियों पर गिर गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कोई मजदूर मशीन के नजदीक नहीं था और मशीन को चला रहे ड्राइवर ने घटना के दौरान किसी तरह से मशीन का केबिन खोलकर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
लोहारू के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के पुनर्निर्माण का कार्य बीते एक पखवाड़े से चल रहा है। इस वजह से यह प्लेटफार्म पर रेल यातायात बंद है। रविवार सुबह करीब आठ बजे प्लेटफार्म पर पहले से खड़ी मिक्सर मशीन में रोड़ी क्रेशर तथा सीमेंट डालकर काम शुरू किया गया तो मिक्चर मशीन का संतुलन कायम नहीं रह पाया और मशीन अचानक ही प्लेटफार्म तीन की पटरी के बीच गिर गई।
विज्ञापन

एकाएक हुई इस घटना के बाद एक बार तो रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। काम में लगे सभी मजदूर एक ओर भागे वही मशीन को चला रहे ड्राइवर ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए ज्यों ही मशीन पटरियों पर गिरने को हुई उसने मशीन के केबिन का गेट खोल कर बाहर छलांग लगा दी। इससे उसका बचाव हो गया। घटना के बाद काम में लगे ठेकेदार द्वारा तुरंत जेसीबी मशीन बुलवाकर मशीन को पटरियों से उठवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधीक्षक जेपी गुप्ता ने बताया कि प्लेटफार्म के पुनर्निर्माण का कार्य जारी रहने के कारण अभी इस प्लेटफार्म की पटरियों पर किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है और मशीन से पटरियों को अगर क्षति हुई है तो उसकी जांच विभाग के सक्षम अधिकारी करेंगे। इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
फोटो: 10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed