फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जेल में विवाद, बाहर आने के बाद युवक को पीटा, केस दर्ज

जेल में विवाद, बाहर आने के बाद युवक को पीटा, केस दर्ज

Mon, 15 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
जेल में विवाद, बाहर आने के बाद युवक को पीटा, केस दर्ज
भिवानी। जेल के अंदर हुए विवाद के चलते बाहर आने के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं लड़के की मां के बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जीतूवाला जोहड़ शास्त्री नगर निवासी बिमला ने बताया कि गत नौ अप्रैल की रात आठ बजे जीतुवाला फाटक के समीप उसके बेटे मुकेश पर बाइक पर सवार पांच युवकों ने लोहे की रॉड से हमला किया। उसने बताया कि उसका बेटा मुकेश तीन अप्रैल को जेल से बाहर आया था। उसके लड़के के साथ आरोपियों की जेल के अंदर झगड़ा हुआ था। आरोपी युवक भी सात अप्रैल को जेल से बाहर आ गए थे। जिन्होंने बाहर आते ही उसके बेटे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश की। बिमला ने बताया कि गत नौ अप्रैल की शाम सात बजे उसके बेटे को बनी का लडक़ा धोलिया व बिल्ला नामक युवक अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed