{"_id":"5984c3204f1c1b23248b47c3","slug":"21501872928-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
गुजरानी मोड़ पुलिस चौकी के नजदीक शुक्रवार सुबह अज्ञात लोगों ने ऑटो रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली बेहद नजदीक से मारी गई। हत्या को जमीनी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल छह के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
गुजरानी पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब ऑटो रिक्शे में खून से लथपथ एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। मृतक व्यक्ति के पीठ में गोली मारी गई। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान दिनोद गांव निवासी करतार सिंह (56) के रूप में हुई। करतार सिंह 15 साल से पुराना बस अड्डा क्षेत्र की ढाणी गुजरान में रह रहा था। बताया जाता है कि करतार सिंह सुबह लगभग 7:30 बजे अपने घर से निकला था। इसके बाद क्या हुआ, कैसे हुआ इस बारे में फिलहाल किसी को कुछ नहीं पता।
मृतक के परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने मृतक के मोहल्ले के पांच लोगों समेत छह के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश, अस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
गुजरानी मोड पुलिस चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी चंद्रकला के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 120-बी, आर्म्स एक्ट के तहत ढाणी गुजरान निवासी सत्यवान, उसकी पत्नी जरवंती, उसके दो पुत्र पवन और दीपक के अलावा महावीर और जमालपुर वासी रघवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इन लोगों पर हत्या या फिर हत्या कराए जाने का शक जाहिर किया है।
जमीनी विवाद से जुड़े हैं तार
करतार सिंह मर्डर केस के तार जमीनी विवाद और रंजिश से जुड़े हैं। मृतक की पत्नी चंद्रकला ने बताया कि पहले जमीन का विवाद था। पड़ोसी आरोपियों के साथ पुराना विवाद भी था। उसके पति ने 20 हजार रुपये लिए थे। उसके बाद उन्होंने ब्याज सहित लौटा दिए थे। बाद में परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई।
ऑटो में सवार थे हमलावर
प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि हमलावर ऑटो रिक्शा में सवार थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर ऑटो की पिछली सीट पर बैठे थे और चालक की पीठ में गोली मारी। गोली शरीर से पार निकल कर ऑटो रिक्शा की बॉडी को चीर कर बाहर निकल गई। ऑटो रिक्शा की हेड लाइट के पास से गोली ऑटो की बॉडी में छेद कर पार हो गई। पुलिस चौकी इंचार्ज का भी मानना है कि ऐसा लगता है कि हमलावर ऑटो में सवार थे और करतार के पीछे से गोली मारी गई है।