फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   देवसर पंप हाउस के जाल में उलझे मिले दो शव, नहीं हुई पहचान

देवसर पंप हाउस के जाल में उलझे मिले दो शव, नहीं हुई पहचान

Tue, 29 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
देवसर पंप हाउस के जाल में उलझे मिले दो शव, नहीं हुई पहचान
देवसर पंप हाउस के जाल में उलझे मिले दो शव, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। देवसर पंप हाउस के जाल में दो अज्ञात शव पुलिस को बरामद हुए हैं। दोनों ही शव पुरुषों के हैं। पंप हाउस पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि एक शव रविवार देर रात को पंप हाउस के जाल में उलझ गया, जबकि दूसरा शव सोमवार सुबह करीबन 9 बजे जाल में अटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही सिवानी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ही शव गली सड़ी हालत में हैं, जिनकी शिनाख्त कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। शवों की हालत देखकर इनके काफी पुराने होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। फिलहाल सिवानी पुलिस इन दोनों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
देवसर पंप हाउस पर अक्सर दूर से पानी के बहाव के साथ पहुंचे शव जाल में अटक जाते हैं। इससे अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि ये दोनों शव कई किलोमीटर दूर से पानी के बहाव के साथ पंप हाउस तक पहुंचे हैं, क्योंकि इससे आगे शव नहर में नहीं जा सकते थे। यहां पर सिंचाई विभाग द्वारा लिफ्ट इरिगेशन के लिए नहर के बीचों-बीच ही कमरा बनाकर बड़ी मोटरों के सहारे पानी को काफी ऊंचाई तक नहरों में पंप करने के लिए लगाया हुआ है। जबकि नहर में पानी का बहाव के साथ किसी भी वस्तु को पहले ही रोकने के लिए बड़ा जाल भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सिवानी पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि देवसर पंप हाउस में एक शव रविवार देर रात को पानी के बहाव के साथ आया था, जिसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। शव की हालत भी गली सड़ी थी, इसी तरह सोमवार सुबह 9 बजे भी नहर में दूसरा शव पानी के बहाव के साथ यहां पहुंचा। जिसके शरीर पर कैपरी है, बाकी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं है। इस शव की हालत भी गली सड़ी हैं, जबकि दोनों ही शव पुरुषों के हैं। फिलहाल इनकी शिनाख्त कराने के लिए शव डेड हाउस में रखवा दिए गए हैं, जबकि इनका पोस्टमार्टम पीजीआई में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed