{"_id":"5b8af31e42c792466049bd0d","slug":"201535832862-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया हत्यारोपी पटवारी को गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया हत्यारोपी पटवारी को गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। पटवारी मदन ने चैहड़ कलां निवासी सोमबीर की हत्या इसलिए की थी क्योंकि वह उसके द्वारा दी गई गालियों को सहन नहीं कर पाया था। वह शराब के नशे में था और नशे में ही उसने सोमबीर पर ईंट से वार किया था जिससे सोमबीर की मौत हो गई थी। इस बात का खुलासा पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पटवारी मदन ने किया है। पुलिस ने आरोपी पटवारी मदन को शनिवार को झुंपा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी पटवारी को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
उल्लेखनीय है कि चैहड़ कलां निवासी किसान सोमबीर शुक्रवार को पटवारी मदनलाल के पास कन्यादान योजना की फाइल साइन करवाने के लिए आया था। पटवारी ने उसे कहा कि वह इस फाइल पर साइन नहीं कर सकता है। इस पर पटवारी और किसान के बीच विवाद हो गया। इस पर पटवारी ने सीढिय़ों से नीचे उतरते हुए सोमबीर पर छत से ही ईंट से वार किया जिससे किसान सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। उसे हिसार ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झुप्पां से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।
तीन साल बाद शुक्रवार को ही पी थी शराब
पुलिस को दी जानकारी में पटवारी ने बताया कि वह शराब का आदि था। लेकिन, पिछले तीन साल से उसने शराब को टच भी नहीं किया था। तीन साल बाद शुक्रवार को ही उसने शराब पी थी और नशे में यह गलत काम कर बैठा। पटवारी ने बताया कि उसने किसान को कहा था कि उसके गांव में चकबंदी का काम चल रहा है और यह काम चकबंदी का पटवारी ही कर सकता है। इसी बात पर उसका किसान से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
वारदात के बाद भी पुलिस को छकाता रहा आरोपी पटवारी
बहल में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पटवारी मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश ही कर रही थी कि उसने अपने कुछ जानकार लोगों से संपर्क कर कहा कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जब यह बात पुलिस तक पहुंची तो पुलिस के होश उड़ गए और पुलिस पटवारी की तलाश में घूमती रही। लेकिन, पटवारी पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस ने पटवारी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया और गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पटवारी को झुप्पा से गिरफ्तार किया है। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।