{"_id":"59b5901e4f1c1bec7f8b5bd2","slug":"201505071134-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंदिरों में चोरी, लाखों के गहने व 40 हजार नकदी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मंदिरों में चोरी, लाखों के गहने व 40 हजार नकदी चुराई
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मंदिरों से लाखों के गहने और 40 हजार की नकदी चोरी
लोहारू । लोहारू क्षेत्र में शनिवार रात दो गांवों के मंदिरों से चोरों ने 40 हजार रुपये नकदी सहित लाखों के भगवान के श्रृंगार के मुकुटों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों घटनाओं की शिकायत ग्रामीणों द्वारा लोहारू थाने में करने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सिंघानी गांव स्थित श्याम बाबा के मदिर में चोरों ने 40 हजार रुपये नकद, चांदी के दो मुकुट और बड़ा छत्र चोरी कर लिया। सिंघानी गांव के श्याम मंदिर के पुजारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति करीब 9 बजे मुख्य मंदिर के कपाट (दरवाजे) बंद करके मदिर परिसर में ही बने अपने कमरे में चला गया सोने चला गया। पुजारी ने बताया कि इस दौरान रात्रि में मंदिर परिसर की लाइटें जली हुई थी। श्याम मंदिर के पीछे बने मड़िया महाराज मंदिर में रहने वाले एक साधु बाबा ने बताया कि वह और एक अन्य उसके परिचित साधु शनिवार रात्रि बातचीत कर रहे थे। इस दौरान रात्रि करीब 2:30 बजे मंदिर के गेट के आगे एक बाइक पर दो युवक वहां आए और उन्हें जगता हुआ देखकर वापस चले गए। साधु बाबा ने कहा कि उसके बाद वो लोग सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। मंदिर के पुजारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब वह मंदिर के मुख्य कपाट खोलने के लिए गया तो मंदिर का दरवाजा खुला हुआ था तथा श्याम बाबा की मूर्ति के ऊपर लगा चांदी का बड़ा छत्र गायब था। मंदिर के अंदर रखी लोहे की अलमारी के लॉकर भी टूटे हुए थे और उसमें रखे 40 हजार रुपये और दो मुकुट गायब थे। चोरों ने मंदिर परिसर में ही बने दान पात्र को भी तोडने का प्रयास किया परंतु वो इसमें सफल नही हो पाए। इतना ही नहीं चोरों ने श्याम मंदिर के साथ बने गोगा मदिर के मुख्य गेट को तोड़ उसमें भी दानपात्र पर हाथ साफ करने का प्रयास किया है परंतु वहा चोरी करने लायक कुछ भी नही था। मंदिर के प्रधान महावीर सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत लोहारू थाने में दे दी गई है।
दूसरी तरफ क्षेत्र के एक अन्य गांव पहाड़ी में भी अज्ञात चोरो में गांव के जांटी वाले हनुमान मंदिर में सेंधमारी कर दो मुकुट एवं एक चांदी के छत्र पर हाथ साफ कर दिया। पहाड़ी गांव के सरपंच संतुराम की शिकायत पर घटना का मामला लोहारू थाने में दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि लोहारू क्षेत्र के सिंघानी और पहाड़ी गांवों के मंदिरों में शनिवार रात हुई चोरी की घटनाओं की शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही तथा जल्द की मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा।