फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुरानी रंजिश को लेकर नौंवी के छात्र पर चाकू से हमला, हमलावर उसी की जेब में चाकू डाल हुए फरार

पुरानी रंजिश को लेकर नौंवी के छात्र पर चाकू से हमला, हमलावर उसी की जेब में चाकू डाल हुए फरार

Wed, 06 Feb 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर नौंवी के छात्र पर चाकू से हमला, हमलावर उसी की जेब में चाकू डाल हुए फरार
छात्र पर चाकू से हमला, उसी की जेब में चाकू डाल हमलावर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बडे़सरा निवासी नौंवी कक्षा के छात्र पर बीती देर शाम गांव के ही कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। छात्र को घायल करने के बाद आरोपियों ने उसी की जेब में चाकू डाला और फिर फरार हो गए। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए परिजन जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल के परिजनों ने पुलिस पर मनमर्जी से बयान दर्ज कर मामले को दबाने का आरोप लगाया और पीड़ित किशोर के साथ मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस पर एसपी ने बवानीखेड़ा पुलिस को घायल नाबालिग के फिर से बयान दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए।
गांव बड़ेसरा निवासी 16 वर्षीय नमन नौंवी कक्षा का छात्र है। सोमवार शाम सात बजे वह दूध लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे रास्ते में रोककर उस पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। नमन बेहोश होकर जमीन पर गिर गया तो आरोपियों ने उसी की जेब के अंदर चाकू डाल कर दिया और फिर फरार हो गए। लड़के के पिता हरिमोहन ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी आरोपियों के साथ उनका झगड़ा हो गया था। इस दौरान नमन की मां पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसके बेटे को रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर घायल किया और उसकी जान लेने की कोशिश की। उनका आरोप है कि पुलिस हेल्पलाइन पर मदद मांगी तो पुलिस ने उलटा नमन की जेब में चाकू बरामद किए जाने के बाद उसे ही जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। जबकि पुलिस ने बिना किसी प्रारंभिक जांच के नाबालिग के बयान भी मनमर्जी से लिख डाले और कोई कार्रवाई तक नहीं की। इसके बाद वे मंगलवार को नमन को लेकर एसपी के समक्ष शिकायत लेकर पहुंचे और अपने बेटे का हाल दिखाकर पुलिस कर्मियों की शिकायत की। इसके बाद एसपी ने पुलिस को दोबारा से बयान दर्ज कर इस मामले की तहकीकात के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

---
छात्र दीपक की शिकायत पर ऑटो चालक मनोज, उसके पिता लक्ष्मी, बेटे सुमित, माता प्रेम और पत्नी सुनीता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह, एसएचओ, बवानीखेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed