फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चूल्हे पर चाय बना रही विधवा महिला झुलसी, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

चूल्हे पर चाय बना रही विधवा महिला झुलसी, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

Tue, 29 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
चूल्हे पर चाय बना रही विधवा महिला झुलसी, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
चूल्हे पर चाय बना रही विधवा झुलसी, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

भिवानी। जिले के गांव ढाणीमाहू में घर में चूल्हे पर चाय बनाते समय एक विधवा महिला बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

गांव ढाणीमाहू निवासी 32 वर्षीय महिला सुनीता अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। सोमवार सुबह जब वह चूल्हे पर चाय बनाने के लिए उपले जलाने के लिए केरोसीन डालकर माचिस की तीली दिखा रही थी कि इसी दौरान आग अचानक धधक उठी और उसके मुंह व छाती पर आग की लपटें कपड़ों तक पहुंच गई। इस वजह से वह बुरी तरह से झुलस गई। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और झुलस रही महिला के कपड़ों में आग को बुझाया और फिर उसे जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी नसीब सिंह ने बताया कि महिला को परिजन हिसार के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस झुलसी हुई महिला के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed