फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जवान के एटीएम कार्ड से निकाले एक लाख 37 हजार

जवान के एटीएम कार्ड से निकाले एक लाख 37 हजार

Mon, 22 Apr 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
जवान के एटीएम कार्ड से निकाले एक लाख 37 हजार
भिवानी। सेना के एक जवान के एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर एक लाख 37 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत सिटी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

नंदगांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह भारतीय सेना में है। उसका घंटाघर स्थित एसबीआई शाखा में खाता है। उसने गत 17 अप्रैल की शाम को एटीएम कार्ड से पांच हजार रुपये निकाले थे, इसके बाद उसका एटीएम कार्ड गुम हो गया। राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार्ड गुम होने के बाद उसके बैंक खाता से एटीएम के जरिए पैसे निकाले गए। उसने बताया कि कार्ड गुम होने के चंद घंटों बाद ही उसके बैंक खाते से 15 हजार रुपये की नगदी निकाली गई। फिर उसी दौरान उसके बैंक खाते से 38 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 18 अप्रैल को फिर से उसके खाते से 40 हजार की नगदी निकाली गई। उसी दिन 20 हजार रुपये फिर निकाले गए। इसी तरह 19 अप्रैल को उसके बैंक खाता से एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले और फिर एटीएम का इस्तेमाल कर फिर से दस हजार व चार हजार रुपये निकाले गए। उसने बताया कि एटीएम कार्ड गुम होने के तीन दिन के दौरान ही उसके बैंक खाते से एटीएम के जरिए एक लाख 37 हजार रुपये की राशि निकाली गई। सिटी पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed