{"_id":"5c74478fbdec2256646ac4a2","slug":"181551124367-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर हमला करने वाले छात्र और सहयोगी को किया गया निष्कासित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक पर हमला करने वाले छात्र और सहयोगी को किया गया निष्कासित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजला ब्यूरो
भिवानी। एक निजी स्कूल में शिक्षक पर हमला करने के मामले में आरोपी छात्र और सहयोगी को निष्कासित कर दिया गया है। वहीं शिक्षक को भी बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए स्कूल प्रबंधन कदम उठा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को शहर के एक निजी स्कूल में नौंवी कक्षा के छात्र ने एक शिक्षक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। हमले में शिक्षक के कान के पास और कंधे पर चोट आई। मामले में शिक्षक ने अभी तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। वहीं मामले में स्कूल प्रबंधन ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी छात्र और कुल्हाड़ी लाने में सहयोग करने वाले छात्र को निष्कासित कर दिया है। मामले से बाल कल्याण विभाग, पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया गया है। स्कूल के एक पदाधिकारी ने बताया कि घायल शिक्षक के बेहतर इलाज के लिए व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक जांच कमेटी भी बनाई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है।
अभिभावक हुए चिंतित
स्कूल में हुई वारदात के बाद स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के अभिभावक भी चिंतित हैं। अनेक बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंचे। जहां स्कूल प्रबंधन ने उन्हें आश्वासन दिया और बताया कि स्कूल में बेहतर शिक्षा का माहौल है। स्कूल का रिकार्ड काफी सुधरा है।