फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लोहारू में चाकू की नोक पर राहगीर से छीनी बाइक

लोहारू में चाकू की नोक पर राहगीर से छीनी बाइक

Sun, 21 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में चाकू की नोक पर राहगीर से छीनी बाइक
चाकू की नोक पर राहगीर से छीनी बाइक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू
गत दिवस सांय लोहारू- भिवानी सड़क मार्ग पर एक युवक से चाकू की नोक पर बाइक छीनने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवक झुप्पा निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। गिगनाऊ और ढाणी-टोडा के बीच कुछ युवकों ने उसे रोककर चाकू की नोक पर उससे उसकी बाइक छीन ली और वहां से फरार हो गए। पीड़ित दीपक कुमार ने मामले की शिकायत थाने में दे दी है। थाना प्रभारी प्रकाश चन्द से बताया कि उक्त मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed