फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   धर्मशाला के बीम पर लटकता मिला युवक का शव

धर्मशाला के बीम पर लटकता मिला युवक का शव

Mon, 21 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के बीम पर लटकता मिला युवक का शव
धर्मशाला के बीम पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

भिवानी।
हांसी रोड स्थित देवनगर में राजपूत धर्मशाला के बीम पर युवक का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के हाथ पर एजी लिखा हुआ है।

देवनगर के खरकड़ी-राजपुरा माइनर के पास रविवार शाम छह बजे के करीब धर्मशाला की छत पर लगे बीम पर एक युवक का शव लटकता दिखाई दिया। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन मोबाइल या कागज आदि कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों को पहचान के लिए बुलाया। फैक्ट्रियों से भी मजदूरों को पहचान के लिए बुलाया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भेज दिया। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल अमरजीत ने बताया कि मृतक के बाएं हाथ पर एजी लिखा हुआ है। इसके अलावा उसके पास पहचान की कोई चीज नहीं मिली। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed