{"_id":"5c33b0b7bdec2256f03ea53d","slug":"171546891447-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चालक पर छह युवकों ने किया हमला, छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर गांव पालुवास मोड़ के समीप एक वेल्डिंग की दुकान पर बैटरी लगवा रहे कैंटर चालक पर आधा दर्जन लोगों ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमलावरों पर 85 हजार रुपये भी छीन लिए। घायल कैंटर चालक को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चालक गांव फुलपुरा निवासी रितिक ने बताया कि वह कैंटर चलाता है। सोमवार दोपहर बाद करीबन साढ़े तीन बजे अंबाला से इंदौर के लिए गाड़ी में माल लादकर पालुवास मोड़ स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर पहुंचा था, जहां वह कैंटर की बैटरी ठीक करा रहा था। इसी दौरान उस पर करीबन आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई वहीं हमलावरों ने उससे 85 हजार रुपये की नगदी भी छीन ली और धमकी देकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने घायल कैंटर चालक रितिक के बयान दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।