फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भिवानी की बेटी को धोखा दे गया एनआरआई पति, सरकार से मांगा न्याय

भिवानी की बेटी को धोखा दे गया एनआरआई पति, सरकार से मांगा न्याय

Fri, 28 Sep 2018 01:24 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
भिवानी की बेटी को धोखा दे गया एनआरआई पति, सरकार से मांगा न्याय

विज्ञापन
भिवानी। एनआरआई लड़के से शादी करना भिवानी की बेटी को महंगा पड़ रहा है। एनआरआई शादी करने के बाद विदेश चला गया। जहां तीन माह बाद विदेशी लड़की से दूसरी शादी कर ली। डेढ़ साल बाद इसका खुलासा हुआ है। पीड़िता अब भी आरोपी पति के लौटने का इंतजार कर रही है। वहीं, पीड़िता ने मुंबई कोर्ट में केस भी किया है। साथ ही पीड़िता ने ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप लगाया है।
जिले के गांव दिनोद निवासी नीरज यादव की शादी 22 नवंबर 2011 को जिले के ही गांव रूपगढ़ निवासी पंकज यादव के साथ हुई थी। शादी समारोह भिवानी में ही हुआ। शादी के एक महीने बाद 26 दिसंबर 2011 को पंकज यादव वापस यूके (यूनाइटेड किंगडम) लंदन में बिजनेस के सिलसिले में चला गया। आरोप है कि शादी के तीन महीने बाद 22 फरवरी 2012 को उसने लंदन में खुद को अविवाहित बताकर एक बिल्डर केरिझस्टॉफ वटकोवस्का की 17 साल की बेटी के साथ दूसरी शादी कर ली। लंदन में विवाह की उम्र 16 साल तय है, इसलिए 17 साल की लड़की के साथ वहां शादी कानूनी रूप से वैध है। भिवानी में शादी के डेढ़ साल बाद भी जब पंकज यादव भारत आने को तैयार नहीं हुआ तो उसकी पत्नी नीरज यादव को शक हुआ। नीरज ने बताया कि इसके बाद उसने अपने पति पंकज के लंदन में रह रहे दोस्तों से फेसबुक पर बात की। तब जाकर पता चला कि उसने वहां पर दूसरी शादी कर ली है। शादी की अधिकारिक जानकारी के लिए उसने लंदन में मैरिज सर्टिफिकेट की कॉपी के लिए आवेदन किया। पंकज यादव और ऐवलिना ईवोना वटकोवस्का का मैरिज सर्टिफिकेट हासिल किया।
विज्ञापन

महिला नीरज ने बताया कि उसके पिता इंडियन नेवी से रिटायर्ड है और वह मुंबई में ही रही है। यहां कोर्ट में केस किया। नवंबर में गृह मंत्रालय ने पंकज के प्रत्यर्पण के निर्देश जारी किए मगर मुंबई कोर्ट में कार्य मराठी में होता है। सारे कागजात लंदन भेजने थे तो यहां स्टांप इंग्लिश में बनवाने थे। इस कार्य में काफी समय लग गया। थाने के जांच अधिकारी ने भी कागजात जुटाने में ढाई महीने से ज्यादा समय लगा दिया। जिस कारण समय निकलता गया। पंकज यादव के पिता जगदीश चंद्र पटवारी के पद से रिटायर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचसीआई ने लंदन में किया पासपोर्ट जब्त
नीरज यादव ने पंकज के खिलाफ धोखेबाजी की शिकायत भारत से लेकर लंदन तक की। शिकायत पर लंदन में एचसीआई (हाई कमीशन ऑफ इंडिया) की ओर से सितंबर-2017 में पंकज यादव का पासपोर्ट जब्त कर लिया। महिला नीरज यादव की ओर से पंकज यादव के यूके से भारत में प्रत्यर्पण को लेकर आवेदन भी किया गया। पीड़िता ने अप्रैल-2017 में विदेश मंत्रालय से भी मुलाकात की। इसके बाद उसकी शिकायत पर नवंबर-2017 में गृह मंत्रालय ने पंकज यादव के प्रत्यर्पण के लिए निर्देश जारी किए।


पीएनबी में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने में फर्जीवाड़ा
नीरज यादव में बताया कि उसके पति पंकज यादव ने विदेश में रहते हुए ही अपने पैतृक गांव रूपगढ़ के निकटवर्ती गांव देवसर में पीएनबी की शाखा में अपनी मां रेखा यादव के साथ ज्वाइंट अकाउंट खुलवा लिया। नियमन किसी भी तरह का खाता खुलवाने के लिए संबंधित व्यक्ति का होना जरूरी होता है। उसके हस्ताक्षर करवाए जाते हैं। यहां पर तो पंकज यूके से भारत आया भी नहीं और उसका फर्जी तरीके से ज्वाइंट खाता खुल गया। उसके भारत में नहीं आने का प्रमाण विदेश मंत्रालय से मिले सबूतों से मिला है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की विजिलेंस में इस विषय में ई-मेल द्वारा 30 अक्तूबर 2017 को शिकायत की। लेकिन पीएनबी ने कोई जवाब नहीं दिया। सिर्फ इतनी ही जानकारी दी कि पंकज यादव के साथ उसकी मां रेखा यादव का खाता ज्वाइंट करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed