{"_id":"5cb238b4bdec2213f933097e","slug":"161555183796-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के असिस्टेंट ने निगम को लगाई 9.45 लाख की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम के असिस्टेंट ने निगम को लगाई 9.45 लाख की चपत
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
तोशाम। बिजली निगम के एक असिस्टेंट ने निगम को भी 9.45 करोड़ रुपये की चपत लगाई है। असिस्टेंट पर खातों के रख-रखाव की जिम्मेवारी थी। ऐसे में उन्होंने किसी के खाते में डाले और किसी में नहीं डाले। अब ऑडिट हुई तो धोखाधड़ी पकड़ी गई। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने असिस्टेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम तोशाम के एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने सहायक क्षेत्र राजपाल के खिलाफ धोखाधड़ी करने सहित विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिजली निगम के एक्सईएन रविंद्र घणघस ने बताया कि असिस्टेंट फील्ड राजपाल तोशाम सहायक फील्ड के रूप में काम करते हुए वह खाते के रखरखाव के लिए जिम्मेदार था। आडिट के दौरान वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। राजपाल ने किसी ग्राहक से पैसे बिल के द्वारा लिए तो किसी के खाते में नहीं डाले। जिसके कारण विभाग को नुकसान हुआ। एक्सईएन रविंद्र घणघस ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है और राजपाल को निलंबित पहले ही कर दिया गया है। इस बारे में थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया की एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।