फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   न्यायालय के स्टे ऑर्डर के बावजूद मकान कब्जाने का किया प्रयास, चार पर केस दर्ज

न्यायालय के स्टे ऑर्डर के बावजूद मकान कब्जाने का किया प्रयास, चार पर केस दर्ज

Mon, 17 Jun 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय के स्टे ऑर्डर के बावजूद मकान कब्जाने का किया प्रयास, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
भिवानी। न्यायालय से स्टे के बावजूद मकान पर कब्जा करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर तीन भाइयों और एक महिला पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में हांसी रोड क्षेत्र निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि उसने कीर्ति नगर में 90 वर्गगज का एक मकान खरीदा है। उसने मकान का इकरारनामा के अनुसार 28 मई 2016 को मनोज कुमार से खरीदा था। जिसकी पूरी राशि चुका दी गई थी। तभी से वह इस मकान पर मालिकाना हक रखता आ रहा है। दिनेश का आरोप है कि मनोज ने कुछ दिन पहले मकान खाली करने की धमकी दी। जिस पर उसने न्यायालय में मनोज के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर कर दिया था। जिस पर 11 जून 2019 को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने लोकल कमिश्नर को मकान की चॉबी देने के आदेश दिए थे, जिसने मौके पर पहुंचकर मुआयना भी किया था। मकान की फोटो भी खिंचवाई गई थी। लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट आने के बाद 12 जून को अदालत ने स्टे ऑर्डर दिया था। अगले दिन वह अपने मकान पर पहुंचा तो आरोपियों ने जबरन उसके मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। आरोपियों ने उसके मकान को न्यायालय के स्टे ऑर्डर के बावजूद कब्जाने का प्रयास किया और उसे जान से मारने की धमकी दी । उसने बताया कि पड़ोसी के यहां सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें सब कुछ स्पष्ट है। उसने वीडियो भी अपने मोबाइल से बनाई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed