फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   45 डिग्री हुआ तापमान, इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल

45 डिग्री हुआ तापमान, इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल

Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
45 डिग्री हुआ तापमान, इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल

विज्ञापन
भिवानी/बहल। पिछले तीन दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री दर्ज किया गया। बढ़े तापमान और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। दिन के समय जहां बाजारों में सन्नाटा छाया रहा वहीं पक्षु-पक्षी भी बेहाल नजर आए।
तेज धूप और लू ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। गर्मी की तपिश से इंसान ही नहीं, पशु भी बेहाल हैं और वे गर्मी जनित रोगों के शिकार बन रहे हैं। पशुओं में खासकर हीट स्ट्रोक (लू लगना), पेनटिग (हांफना) व बुखार की ज्यादा संभावना बन रही है जो पशुओं में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होने से होती है। इसके अलावा जैसे जैसे गर्मी बढ़ी है दुधारू पशुओं में दूध की कमी बन गई है। औसतन एक पशु में एक से डेढ़ किलो तक दूध की गिरावट आई है। पशुओं में गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत डिहाइड्रेशन की होती है। ऐसे में पशु में बुखार व हांफने की शिकायत ज्यादा बन रही है। पिछले दो दिन से ऐसे केस आने शुरू हो गए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक पशुओं को डिहाईड्रेशन से बचाने के लिए बार-बार पानी पिलाने की जरूरत है। पशुपालक जितना हो सके उतना पशुओं को खुला न छोड़े व छांव में बांधकर उनको गर्मी से बचाएं।
विज्ञापन

पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए कुछ हिदायतें
- लू से बचाएं तथा उनको धूप में न जाने दें। छांव में बांधे।
- बार-बार पानी पिलाएं। हो सके तो पशुओं का ओआरएस भी पानी में मिलाकर पिलाएं।
- दिन में दो बार सुबह और शाम जरूर नहलाएं।
- पशुओं को चारा खिलाते समय ओवरडाइट न होने दें। थोड़े थोड़े अंतराल पर खिलाएं।
- चारे में कोई ठोस आहार कम से कम दें।
- बुखार होने की स्थिति में पशु चिकित्सक की सलाह से ड्रिप लगवाएं।
जैसे जैसे तापमान बढ़ेगा तो पशुओं में भी हांफने व बुखार होने जैसी शिकायतें होती है। ऐसा उनमें डिहाईड्रेशन के कारण होता है। पशुपालक अपने पशुओं को जरूरी हिदायतों के अनुसार देखभाल करें। गर्मी से बचाने के लिए उनको बार बार पानी जरूर पिलाएं’
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सहीराम, पशु चिकित्सक, बहल।
वीरवार रहा सबसे गर्म दिन
जेष्ठ माह के दस दिन गुजरने के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। हर रोज तापमान की वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह की बात की जाए तो वीरवार सबसे गर्म रहा। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। एक से तीन जून तक तापमान के 47 डिग्री सेल्सियस से पार जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed