{"_id":"5ced876dbdec220710358c79","slug":"15590706211576-bhiwani-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर बुलेट खरीदने के नाम पर 76 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओएलएक्स पर बुलेट खरीदने के नाम पर 76 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। ओएलएक्स पर बुलेट खरीदने का सपना संजोना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने पेटीएम से 76 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया, लेकिन बाइक नहीं आई। धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक पुलिस के पास पहुंचा मगर उसे वहां भी निराशा ही हाथ लगी। मामले की शिकायत एसपी को दी तो आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ।
जिला झज्जर के गांव जिमनी निवासी रामबीर ने बताया कि पिछले दो सालों से वह भिवानी में मेटीरियल सप्लाई में मुनीमी का काम करता आ रहा है। उसने ओएलएक्स पर एक बुलेट बाइक देखी तो मालिक से फोन पर संपर्क साधा। आरोपी ने अपना नाम रजनीश खुराना बताया और फौज में नौकरी करने की बात कही। उसने कहा कि उसके पेटीएम पर पेमेंट कर दे जबकि बाइक वह कोरियर से भेज देगा। इस पर रामबीर ने 76 हजार रुपये की राशि का भुगतान पेटीएम से कर दिया और इसके बाद भी उसकी बाइक नहीं आई तो वह अनाज मंडी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, मगर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर खुद के साथ हुई धोखाधड़ी की व्यथा सुनाई। एसपी के निर्देश पर सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।