फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गर्भपात की दवा बेचते दुकानदार काबू, दुकान की सील

गर्भपात की दवा बेचते दुकानदार काबू, दुकान की सील

Tue, 28 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
गर्भपात की दवा बेचते दुकानदार काबू, दुकान की सील
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दवा विक्रेता को गर्भपात की एमटीपी किट बेचते गिरफ्तार किया है। एक किट दुकानदार डिकॉय मरीज को बेच चुका था जबकि एक उसके पास से बरामद की है। दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं दुकानदार के खिलाफ पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि बावड़ी गेट के पास एक दुकानदार गैर कानूनी तरीके से गर्भपात की दवाइयां बेच रहा है। जिसके बाद उन्होंने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मीना बर्बर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। दोपहर ने दोपहर करीब दो बजे डिकॉय पेसेंट को हस्ताक्षर किए रुपये देकर गर्भपात की एमटीपी किट खरीदने के लिए भेजा। एक युवक और एक गर्भवती महिला को भेजा गया। उन्होंने दुकानदार से बातचीत कर सात सौ रुपये में दवा खरीदी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर दुकानदार के पास से हस्ताक्षर किए हुए एक हजार रुपये बरामद किए। टीम ने यहां जांच कर एक और एमटीपी किट बरामद की। स्वास्थ्य विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से बावड़ी गेट क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ दुकान के बाहर लग गई। बाद में पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। आरोपी दुकानदार के खिलाफ जैन चौक चौकी पुलिस को शिकायत दी गई। दुकान को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में इंचार्ज डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर के अलावा डॉ. दिव्या, औषधि नियंत्रक हेमंत ग्रोवर, आशा कोर्डिनेटर प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

दोगुने से भी ज्यादा दामों में बेच रहे गर्भपात की दवा
गर्भपात की दवा बेचना गैर कानूनी है मगर कुछ दुकानदार मुनाफे के चक्कर में चोरी-छिपे यह दवा बेच रहे हैं। एमटीपी किट को दिल्ली से दो सौ से तीन सौ रुपये में लाकर यहां सात सौ से एक हजार रुपये में बेचा जाता है। सोमवार को पकड़े गए दुकानदार ने डिकॉय को भी यह दवा सात सौ रुपये में बेची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भपात के लिए एमटीपी किट बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद डिकॉय भेजकर दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ा गया है। लक्ष्मी मेडिकल हॉल के नाम से दुकान थी। जिसे सील कर दिया गया है और उक्त दुकानदार की पुलिस में शिकायत दी गई है।
डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed