फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   घर में घुसकर जिमखाना संचालक पर किया चाकू से हमला

घर में घुसकर जिमखाना संचालक पर किया चाकू से हमला

Sat, 25 May 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर जिमखाना संचालक पर किया चाकू से हमला
भिवानी। गांव तिगड़ाना में घर के अंदर घुसकर एक जिम संचालक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर आरोपी तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी 28 वर्षीय संत कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि उसका गांव में जिमखाना है। गत 22 मई की देर रात 9 बजे वह अपने घर के अंदर सो रहा था कि इसी दौरान उसके घर के दरवाजे पर खटखटाने की दस्तक सुनाई दी। जब उसने दरवाजा खोला तो गांव के ही तीन युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवकों द्वारा हमला किए जाने पर उसने चिल्लाना शुरू किया तो उसके परिवार के लोग वहां पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसका बड़ा भाई उसे लेकर भिवानी अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने सोनू के बयान पर तीन आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed