फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुरानी अनाजमंडी में नप टीम के छापे, दुकान से 16 किलो पॉलिथीन जब्त, 25 हजार का काटा चालान

पुरानी अनाजमंडी में नप टीम के छापे, दुकान से 16 किलो पॉलिथीन जब्त, 25 हजार का काटा चालान

Tue, 09 Apr 2019 06:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
पुरानी अनाजमंडी में नप टीम के छापे, दुकान से 16 किलो पॉलिथीन जब्त, 25 हजार का काटा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शुरू किए गए अभियान के तहत सोमवार को नगर परिषद की टीम ने सोमवार को पुरानी अनाज मंडी में छापेमारी की। एक दुकान से 16 किलो पॉलिथीन जब्त कर 25 हजार का चालान किया तो हंगामा हुआ। दुकानदारों ने दबी जुबान में विरोध भी किया मगर खुलकर कोई कुछ नहीं कर सका।
पिछले करीब दो माह से जिला प्रशासन की ओर से पॉलिथीन मुक्त अभियान शुरू किया हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद की टीम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुरानी अनाज मंडी की एक दुकान पर छापा मारा। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। टीम ने यहां करीब 16 किलो 250 ग्राम पॉलिथीन जब्त की। जिस पर वहां मार्केट के दुकानदार एकत्रित हो गए और नगर परिषद के अभियान का विरोध करते हुए कहा कि अगर पॉलिथीन नहीं होगा तो सामान किस चीज में डालकर दें। दुकानदार विरोध करते रहे और नगर परिषद कर्मचारी अपना काम करते रहे। दुकान से सारा पॉलिथीन निकाल तौला गया। करीब 16 किलो 250 ग्राम पॉलिथीन मिला। जिसके बाद 25 हजार का चालान किया गया। चालान देख दुकानदार भी परेशान हुआ। नप टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार के अलावा सफाई दरोगा कमल, प्रवीण, मंदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि एक दुकान का चालान किया गया है। दुकान से 16 किलो से ज्यादा पॉलिथीन जब्त किया गया। जिसके बाद 25 हजार का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed