फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सैनिक की पत्नी के खाते से उड़ाए 10 हजार, केस दर्ज

सैनिक की पत्नी के खाते से उड़ाए 10 हजार, केस दर्ज

Tue, 29 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सैनिक की पत्नी के खाते से उड़ाए 10 हजार, केस दर्ज
सैनिक की पत्नी के खाते से उड़ाए 10 हजार, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। झांसी में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर सिटी पुलिस ने बैंक खाता से दस हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी से निकाले जाने के मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटूलुहारी निवासी बुलबुल ने बताया कि उसका पति भारतीय सेना में सेवारत है। जबकि वह बच्चों सहित झांसी में रहती है। उसका भिवानी के घंटाघर स्थित एसबीआई बैंक में खाता खुला हुआ है। उसने बताया कि उसके बैंक खाता से दस हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी से निकाली गई है। जिसकी उसने पहले शिकायत कस्टमर केयर सेंटर पर की थी, मगर बैंक के इस कस्टमर केयर सेंटर से भी उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और उसे करीबन एक महीने तक इधर उधर घुमाया गया। बुलबुल ने बताया कि 5 जुलाई 2018 को उसके खाते से दस हजार रुपये की राशि निकाली गई थी। खाते से पैसे निकाले जाने की उसके रजिस्टर्ड फोन पर भी कोई सूचना नहीं आई। महिला ने बैंक अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के बाद मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। सिटी पुलिस ने बुलबुल की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed