फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हत्या करना उद्देश्य नहीं था, हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से गई जान

हत्या करना उद्देश्य नहीं था, हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से गई जान

Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या करना उद्देश्य नहीं था, हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से गई जान

विज्ञापन
भिवानी। गांव कुसुंभी में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले युवक को उसके ताऊ ने सदर थाना पुलिस के समक्ष पेश किया। आरोपी ने कहा कि उसका मकसद हत्या करना नहीं था। हर्ष फायरिंग करने के दौरान गोली योगेश को लगी जिससे उसकी मौत हुई। मामले में पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है

उल्लेखनीय है कि गांव कुसुंभी में बुधवार देर रात को सुखबीर की बेटी की शादी में सोनीपत जिले के गांव आहुलाना से बारात आई थी। ढुकाव के दौरान दूल्हे के दोस्त गांव रभड़ा निवासी सुमित ने गोली चलाई जो दूल्हे के चचेरे भाई करीब 22 वर्षीय योगेश की मौत हो गई। योगेश के मामा बिजेंद्र ने सुमित पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में वीरवार रात को ही आरोपी के ताऊ ने आरोपी सुमित को सदर थाना में पुलिस के समक्ष पेश किया। पुलिस के समक्ष युवक सुमित ने बताया कि शादी में सभी नाच रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायरिंग करते समय गोली योगेश को लगी। वह हत्या नहीं करना चाहता था। मामले में जुई चौकी इंचार्ज रामअवतार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed