फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रात के अंधेरे में वाहनों को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश

रात के अंधेरे में वाहनों को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश

Fri, 09 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रात के अंधेरे में वाहनों को लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश
रात के अंधेरे में वाहनों को लूटने वाले गैंग के पांच सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। लोहारू रोड पर गंदे नाले के समीप वाहनों को रुकवा कर आधी रात को लूटने का प्रयास कर रहे एक गैंग के पांच बदमाशों को दिनोद गेट पुलिस चौकी टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गैंग के पांच सदस्यों से हथियार भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद गैंग के सदस्यों ने दो दिन पहले ही कृष्णा कालोनी में एक मकान के अंदर हुई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दो आरोपियों को जेल में भेज दिया, जबकि तीन को एक दिन के रिमांड पर भेजा है।
दिनोद गेट पुलिस को बुधवार रात करीब 11 बजे लोहारू रोड स्थित गंदे नाले के समीप कुछ हथियारबंद युवकों द्वारा वाहनों को रुकवा कर लूटे जाने का प्रयास किए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर दिनोद गेट चौकी इंचार्ज दशरथ के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके पर ही लूटपाट गैंग के सदस्य खाड़ी मोहल्ला निवासी राहुल, अजय, संदीप, जैन चौक निवासी प्रवेश व दुर्गा कालोनी निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन पांचों आरोपियों के कब्जे से लाठी-डंडे, लोहे के सरिये, टॉर्च बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी टॉर्च दिखाकर वाहनों को लूटने की नीयत से रुकवने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि दो दिन पहले पांच फरवरी को कृष्णा कालोनी निवासी राधेश्याम के मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी अजय व संदीप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि राहुल, सोनू व प्रवेश को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

-----
पूछताछ के बाद चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होगा। इसके साथ ही इस गैंग के अन्य सदस्य भी पुलिस की पकड़ में आने की उम्मीद है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दशरथ पुलिस चौकी इंचार्ज दिनोद गेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed