{"_id":"5934168d4f1c1b46738b45a3","slug":"149658588119-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति नगर कौंट रोड वासी पंडित के परिवार पर बदमाशों ने बरपाया कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांति नगर कौंट रोड वासी पंडित के परिवार पर बदमाशों ने बरपाया कहर
Updated Sun, 04 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा, लाठी-डंडों से पीटा
- शांति नगर कौंट रोड निवासी परिवार पर बदमाशों ने बरपाया कहर
- पति-पत्नी व बेटे को मारी चोट, एक की हालत गंभीर
- नकदी व आभूषण समेत कीमती सामान ले उड़े बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
शांति नगर में एक परिवार को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने पहले लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। परिवार के मुखिया के सिर व आंखों पर चोट मारी तो उसकी पत्नी का गला दबाया। छोटे बच्चे को पेट पर भी चोट मारी गई। परिवार को बुरी तरह पीटने के बाद बदमाश करीब एक लाख के नगदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला रविवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे का है। बदमाशों ने पंडित तेजपाल के मकान को अपना निशाना बनाया। बदमाश लोहे के गेट के पास की दीवार फांदकर घर में घुसे। चैनल गेट की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया। बदमाशों ने पहले पूरे मकान को खंगाला और फिर सोये तेजपाल व उसकी पत्नी कविता पर हमला किया। तेजपाल के सिर, चेहरों पर डंडों से चोट मारी तो शोर मचाने का प्रयास कर रही कविता का गला दबाकर उसे चुप करने का प्रयास किया। आठ वर्षीय बच्चे हितेष को भी पेट में चोट मारी। सुबह करीब चार बजे तक बदमाशों ने कहर बरपाया। बाद में शोर हुआ तो पकड़े जाने के डर से तीनों भाग खड़े हुए। घायल तेजपाल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। तेजपाल के सिर में आठ और आंख के पास करीब पांच टांके आए। इसके अलावा शरीर पर डंडे से पिटने के निशान हैं। महिला कविता के गले पर भी दबाने के कारण निशान पड़ गए हैं।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और सुबह करीब साढ़े चार बजे तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। वहां पुलिस ने तथ्य जुटाए व एक बदमाशों के जूते भी बरामद किए। परिवार से महिला कविता ने बताया कि वह, उसका पति और दो बच्चे ही घर में थे। बदमाश घर में कब घुसे पता ही नहीं लगा। बदमाशों ने उसके पति पर हमला किया तो जागे। उसके पति को डंडों से बेरहमी से पीटा। बदमाश घर से करीब 35 हजार की नगदी, आभूषणों में सोने के टॉप्स, रिंग, नथ, पायल आदि सामान लूट कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है। घायल तेजपाल ने बताया कि तीन युवक थे। एक ने चेहरे पर काले रंग का मास्क पहन रखा था। एक सांवले रंग का था और कुछ नहंीं पहन रखा था। तीसरा नजर में नहीं आया। डंडा टूटने तक वे लोग उसे पीटते रहे। हमलावरों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच ही थी।
विज्ञापन
दरिंदगी बयान कर रहे हैं दीवार पर लगे खून के छींटे
तेजपाल की पिटाई कितनी बेरहमी से की गई इसका अंदाजा दीवारों, पंखों, चद्दरों पर लगा खून खुद बयान कर रहा है। दीवारें तेजपाल के खून से सनी हैं तो कपड़ों पर भी खून फैला हुआ है। तेजपाल ने बताया कि बदमाश दीवार फांद कर मुख्य गेट से घुसे और पिछली ओर से फरार हो गए। उसकी बच्ची ने भी बदमाश को देखा है। एक बदमाश की उम्र 20-21 वर्ष है और सांवले रंग का था। एक ने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी।
दूसरी बार बनाया निशाना
तेजपाल के मकान को दूसरी बार निशाना बनाया गया। इससे पहले पिछले साल नवंबर माह में तेजपाल के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। दो लाख से अधिक के आभूषण, नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। अब तक भी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों को आशंका है कि इस बार भी उन्हीं चोरों का काम हो सकता है। क्योंकि पिछली दफा मकान बंद था और इस बार उन्हें रविवार को घूमने जाना था।
वर्जन::::
चोरी की नीयत से तीन युवक घर में घुसे। चोरी करने के बाद जाते-जाते परिवार वालों को चोट मारी। एक को चोट ज्यादा है, जिसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
-बिक्रम सिंह, इंस्पेक्टर, एसएचओ, शहर थाना
फोटो 01 से 03