फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कुंए से दुर्गंध आई तो चला शव का पता

कुंए से दुर्गंध आई तो चला शव का पता

Sat, 14 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
कुंए से दुर्गंध आई तो चला शव का पता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गांव रूपगढ़ से आठ जुलाई को गायब हुये छात्र धर्मेद्र उर्फ कालिया का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित कुंए में लटकता मिला। परिजन सप्ताह भर से परिजन बेटे की तलाश में दर-दर भटकते रहे। वीरवार शाम को जब एक युवक कुंए के पास से गुजर रहा था इस दौरान बदबू आने पर जब वह कुंए के पास गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक युवक रस्सी के साथ कुंए में लटका हुआ था। शव किसी ओर का नहीं बल्कि चार दिन पहले लापता हुए छात्र धर्मेंद्र का था। शुक्रवार को सुबह एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद शव को बाहर निकलवाया गया। परिजनों ने छात्र की हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने फिलहाल पीजीआई रोहतक में बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह है मामला
गांव रूपगढ़ निवासी कृष्ण ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका लड़का धर्मेंद्र उर्फ कालिया आठ जुलाई को खेत में फसल की रखवाली के लिए अपने दोस्त आशीष के साथ गया था। आशीष रात को ही वापस घर आ गया, लेकिन धर्मेंद्र अपने घर नहीं पहुंचा। उसने बताया कि हर जगह तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

नहीं थी गांव में किसी से रंजिश
रूपगढ़ निवासी कृष्ण ट्रक पर चालक की नौकरी करता है। साथ ही वह खेतीबाड़ी का काम भी करता है। गांव में उसकी व उसके बेटे धर्मेंद्र की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। धर्मेंद्र का शव कुंए में मिलने से पूरा गांव में मातम पसरा हुआ है। धर्मेंद्र की बहन की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड से करवाया गया है पोस्टमार्टम : डीएसपी
डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि रूपगढ़ निवासी धर्मेंद्र के शव का पीजीआई में बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में फिलहाल इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed