{"_id":"5aa03fe94f1c1b692a8b5c7f","slug":"141520451561-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खरक खांडयान की सरपंच के खिलाफ पंचों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव खरक खांडयान की सरपंच के खिलाफ पंचों ने खोला मोर्चा
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरक खांडयान की सरपंच के खिलाफ पंचों ने खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
गांव खरक खांडयान की सरपंच सोनिया के खिलाफ अब पंचों ने भी मोर्चा खोल दिया है। महिला सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अब दर्जन भर पंच उनके खिलाफ हो गए हैं। इस मामले को लेकर बुधवार को दर्जन भर पंचों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर महिला सरपंच को बर्खास्त करने की मांग की।
गांव खरक खांडयान की सरपंच पर विकास कार्यों में धांधली करने, बीपीएल मकानों के निर्माण व शौचालय बनवाने की आड़ में रुपये मांगने के आरोप लगाया गए हैं। इस मामले को लेकर खरक खांडयान के पंच जयकुमार, विनोद पंच, संतोष देवी पंच, राजेंद्र पंच, रामअवतार पंच, शौकिन पंच, सुरेश पंच, कमलेश पंच सहित एक दर्जन पंचों ने उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि महिला सरपंच द्वारा विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सरपंच के पति विकास द्वारा पंचों व गांव के लोगों के साथ गाली गलौच तक की जाती है। ग्रामीणों के साथ ही पंच भी उनके व्यवहार से दुखी हैं। उन्होंने विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी की जांच कर महिला सरपंच को निलंबित किए जाने की मांग की। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच चल रही है और जल्द ही इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--
विधायक की शह और षड्यंत्र के चलते झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। विकास कार्यों धांधली और बीपीएल व शौचालय बनवाने के लिए पैसे मांगने की बात में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
सोनिया
सरपंच, खरक खांडयान