{"_id":"596a679d4f1c1b0c2f8b463b","slug":"141500145565-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीखी नोंक-झोंक के बाद बिना एक्स-रे लौटे महिला व युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीखी नोंक-झोंक के बाद बिना एक्स-रे लौटे महिला व युवक
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सामान्य अस्पताल के एक्स रे विभाग में शनिवार दोपहर एक्स रे करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक महिला और उसके साथ आए युवक की कर्मचारियों से बहस तक हो गई। बाद में युवक और महिला बिना एक्स रे कराए लौट गए। मामला दोपहर करीब 12 बजे का है। एक महिला अपने लड़के साथ एक्स-रे करवाने पहुंची। बहुत देर तक नंबर नहीं आया तो महिला और लड़के ने रोष जताना शुरू कर दिया। दोनों ने आरोप लगाए कि जो लोग ट्रीटमेंट स्लिप देकर इंतजार कर रहे हैं, वे तो खड़े है और जान-पहचान वालों के एक्स-रे पहले किए जा रहे हैं। इसके बाद विवाद बढ़ गया। उनकी कर्मचारियों से तीखी नोंक-झोंक हो गई। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल चौकी से पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के सामने भी करीब 15 मिनट तक कहासुनी हुई। अस्पताल चौकी से एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।