फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मौत के एक माह बाद एजेंट ने साजिश रच कराया मृतक व्यक्ति का जीवन बीमा

मौत के एक माह बाद एजेंट ने साजिश रच कराया मृतक व्यक्ति का जीवन बीमा

Tue, 02 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
मौत के एक माह बाद एजेंट ने साजिश रच कराया मृतक व्यक्ति का जीवन बीमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। मृत व्यक्ति के नाम से दो लाख का जीवन बीमा कराकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्लेम राशि हड़पने की साजिश रचने के मामले में एक महिला सहित एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

तोशाम पुलिस को दी गई शिकायत में बजाज इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर ने बताया कि गांव देवराला निवासी संजय नामक व्यक्ति का कंपनी के एजेंट के माध्यम से 8 अगस्त 2016 को दो लाख रुपये का जीवन बीमा कराया गया था। कंपनी ने एजेंट द्वारा तस्दीक किए गए दस्तावेजों के आधार पर संजय के नाम पॉलिसी जारी कर दी। बीमा सलाहकार संतोष कुमार ने संजय की पॉलिसी में नॉमिनी उसकी पत्नी संतोष को दर्शाया था। मगर जब इंश्योरेंस कंपनी ने इस मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि बीमित व्यक्ति संजय की जीवन बीमा पॉलिसी जारी होने से पहले ही मौत हो चुकी थी। कैरू सीएचसी से प्राप्त रिकार्ड में संजय की मौत 5 जुलाई 2016 को ही हो चुकी थी, यानी बीमा कराने से करीबन एक माह पहले। संजय की मौत का रिकार्ड इलाके की आंगनबाड़ी में भी दर्ज पाया गया। कंपनी अधिकारियों ने इस मामले में पाया कि कंपनी के एजेंट ने मृतक की पत्नी के साथ मिलीभगत कर मृतक व्यक्ति का जीवन बीमा करा क्लेम राशि हड़पने की साजिश रची थी। इसी मामले में शिकायत तोशाम पुलिस को दी गई। पुलिस ने कंपनी बीमा सलाहकार सहित मृतक संजय की पत्नी संतोष के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed