{"_id":"5c9a7b96bdec222dc913061c","slug":"131553628054-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, देवर पर लगे दुष्कर्म प्रयास के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, देवर पर लगे दुष्कर्म प्रयास के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर के दादरी गेट क्षेत्र की की एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसके साथ दुष्कर्म प्रयास के मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2015 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जबकि ससुराल पक्ष के ही एक व्यक्ति ने बुरी नियत से उसके साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया और उसके साथ मारपीट भी हुई। विवाहिता ने इस संबंध में परिजनों को बताया तो मामला सिटी पुलिस में पहुंचा। फिलहाल विवाहिता की शिकायत पर सिटी पुलिस ने उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विवाहिता की शिकायत पर दर्ज हुआ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
भिवानी। दहेज प्रताड़ना के मामले में सिटी पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 22 दिसम्बर 2012 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। उसके दो बच्चों के साथ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए 18 नवंबर 2018 को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति बाहरी लोगों को घर लेकर आता है और उनके साथ नाजायज संबंध बनाने का भी दबाब बनाता है। इस मामले में उसने परिजनों को बताने पर भी जान से मारने की धमकी दी। मगर दहेज के लिए प्रताड़ित की गई महिला ने परिजनों को आपबीती बताई, इसके बाद मामला सिटी पुलिस थाने में पहुंचा। सिटी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।