{"_id":"5ce1a43dbdec22070264bb70","slug":"11558291517-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सरकारी स्कूल का गेट गिरा, तीन साल के बच्चे की मौत, बड़ा भाई भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन सरकारी स्कूल का गेट गिरा, तीन साल के बच्चे की मौत, बड़ा भाई भी घायल
Mon, 20 May 2019 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वर्षीय विक्रम स्कूल के गेट पर झूल रहा था और तीन वर्षीय छोटा भाई विकास गेट के पास खड़ा होकर उसे देख रहा था। अचानक गेट की दीवार में लगी एंगल टूट गई और दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को इमरजेंसी लाया गया जहां विकास को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से सहमे मजदूर परिवार ने पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया और अपने गांव मध्यप्रदेश के प्रतापपुर लोरी ले गए।
विज्ञापन
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को हिदायत देकर स्कूलों के गेट, दरवाजों की जांच के निर्देश दिए हैं। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। हालुवास गांव के मिडिल स्कूल के भवन का निर्माण चल रहा है। कुछ वर्ष पूर्व इसे कंडम घोषित कर तोड़ दिया गया था। जिसका अब निर्माण कार्य चल रहा है। बाहर की बाउंड्रीवॉल पहले वाली ही है और गेट भी पुराना है। यहां मध्य प्रदेश के मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
रविवार सुबह मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव प्रतापपुर वासी गोपीराम के दो बेटे चार वर्षीय विक्रम और तीन वर्षीय विकास स्कूल गेट के पास खेल रहे थे। विक्रम गेट पर झूल रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार के अंदर लगी स्कूल की एंगल टूट गई और गेट पास में खड़े तीन वर्षीय विकास के ऊपर गिरा। जिससे उसके नाक और कान से खून बहने लगा। विक्रम को हाथ पर चोट आई। दोनों बच्चों को तुरंत उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने विकास को मृत घोषित कर दिया और विक्रम का इलाज किया।
विज्ञापन
दो मई को बवानीखेड़ा में गेट गिरने से बच्ची की हुई थी मौत
बवानीखेड़ा के वार्ड चार में दो मई की देर शाम वाल्मीकि धर्मशाला का गेट टूटकर गिर गया था। जिससे संजय नामक ग्रामीण की छह वर्षीय बेटी राखी की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि गेट के एंगल की वेल्डिंग कमजोर थी। संजय ने नगर पालिका और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था।
भुरटाना के सरकारी स्कूल में भी हुई थी बच्चे की मौत
अक्तूबर माह में भुरटाना के सरकारी स्कूल का गेट अचानक टूटकर गिर गया था। जिस कारण ग्रामीण महेंद्र के नौ वर्षीय चौथी कक्षा के छात्र रोहित की मौत हो गई थी। महेंद्र का भी आरोप था कि गेट की एंगल बहुत कमजोर थी। जिस कारण हादसा हुआ।
सभी स्कूलों के गेट जांच के निर्देश
घटना को निंदनीय बताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि अब तक हुए मामलों में स्टाफ की लापरवाही ही सामने आई है। इस बारे में सभी स्कूल प्रिंसिपल, हेड को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्कूलों के गेट और दरवाजों की स्थिति जांच कर अवगत करवाए। जहां कमी है, उसे दुरुस्त किया जाए। ताकि ऐसे हादसे न हों।