{"_id":"5cc9f2b3bdec2207272c30d9","slug":"11556738739-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान नशे में टल्ली पुलिस कर्मी, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ड्यूटी के दौरान नशे में टल्ली पुलिस कर्मी, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहारु। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लगी हुई है और प्रशासन व पुलिस कानून व्यवस्था बनाने के लिए अलर्ट हैं। मगर कुछ कर्मचारी कैसे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है इसकी बानगी लोहारु में पिलानी रोड रेलवे फाटक पर देखने को मिली। बुधवार दोपहर को पिलानी रोड पर एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत मिला।
जिसका वीडियो वायरल हो गया। मामले की सूचना आसपास के लोगों ने मीडिया को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के समक्ष भी उक्त पुलिसकर्मी वहां पास ही स्थित एक बाबा के झोपड़ी में बैठा शराब पी रहा था। जब उससे ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी में शराब सेवन करने बारे पूछा तो वह नशे में धुत होने के कारण गिड़गिड़ाने लगा व बोतल को भी छिपाने का प्रयास किया। लोगों व वाहन चालकों की भीड़ जमा होने पर वह मौके से खिसकने लगा। उक्त पुलिस कर्मी लोहारु थाने में कार्यरत है। इस बारे जब थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कि उनका कोई मुलाजिम नहीं है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है तथा यदि ऐसा है तो वे इसकी जानकारी लेकर कार्यवाही करेंगे व उसकी ड्यूटी भी वहां से हटाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जाएगी कि उक्त कर्मी की ड्यूटी कहां और किस नाके पर है।