फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   छुटटी पर घर आए फौजी का किया रिटज गाड़ी में अपहरण, मारपीट कर डायरी के पास छोड़ फरार हुए आरोपी

छुटटी पर घर आए फौजी का किया रिटज गाड़ी में अपहरण, मारपीट कर डायरी के पास छोड़ फरार हुए आरोपी

Thu, 07 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
छुटटी पर घर आए फौजी का किया रिटज गाड़ी में अपहरण, मारपीट कर डायरी के पास छोड़ फरार हुए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गांव बामला द्वितीय में एक फौजी का गांव के ही कुछ लोगों ने कार में अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में सदर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बामला द्वितीय निवासी परमजीत ने बताया कि वह भारतीय सेना में पठानकोट में तैनात है। वह घर पर छुट्टी आया है। बताया कि 3 मार्च की शाम करीब साढ़े 9 बजे वह फुलपुरा के समीप एक होटल पर अपनी गाड़ी के अंदर बैठा था। इसी दौरान उसकी गाड़ी के पास एक रिट्ज कार रुकी, जिसके अंदर सवार एक युवक ने उसकी गाड़ी का शीशा खटखटाया तो उसने शीशा नीचे उतार दिया। इसी दौरान उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उसे जबरन अपनी गाड़ी से बाहर निकालकर अपनी कार में बैठाया और कलानौर की तरफ ले जाकर मारपीट की गई। इसी दौरान होटल पर मौजूद एक युवक ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दे दी थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे वापस गांव के ही एक पशु डेयरी के पास फेंककर फरार हो गए। उसे इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल परमजीत के बयान दर्ज कर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। परमजीत ने बताया कि गत 2 मार्च को गांव के ही एक आरोपी युवक के साथ किसी बात को लेकर उसकी नोंकझोंक हो गई थी। इसी रंजिश के चलते ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed