{"_id":"5c76eca7bdec2273896367e0","slug":"11551297703-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग झगड़ों में घायल हुई दो गर्भवती महिलाओं का हुआ गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग झगड़ों में घायल हुई दो गर्भवती महिलाओं का हुआ गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों में घायल होकर अस्पताल पहुंचीं गर्भवती महिलाओं का चोट के कारण गर्भपात हो गया। वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इन दोनों मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव कोहाड़ निवासी रेनू के साथ रविवार शाम साढ़े 7 बजे दो शराबियों ने मारपीट की थी। उस समय वह वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ अपनी कपड़े की दुकान से खेत में बने घर में लौट रही थी। शराबी युवकों ने उसके पेट पर लात मारी थी, जिससे वह बेहोश हो गई थी। परिजन उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कर लिया था। बुधवार सुबह महिला की अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया। रेनू साढ़े तीन माह की गर्भवती थी। शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।
हेतमपुरा में भी मारपीट में घायल महिला का गर्भपात
गांव हेतमपुरा निवासी गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट के बाद गर्भपात होने पर महिला पुलिस थाने में शिकायत दी गई है। महिला पुलिस ने ममता की शिकायत पर गांव की तीन महिलाओं सहित एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर गांव की ही तीन महिलाओं व एक युवक ने उसके साथ मारपीट की और इसी दौरान उसके पेट में लात और घूसे मारे। जिससे उसकी हालत बिगड़ी और परिजन जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना 9 फरवरी की दोपहर बाद ढाई बजे की है। जिसके बाद महिला को लगातार जिला सामान्य अस्पताल के महिला वार्ड में दाखिल रखा गया, लेकिन बीती शाम उसकी हालत बिगड़ गई और उसका गर्भपात हो गया। महिला पुलिस ने आरोपी तीनों महिलाओं सहित एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।