{"_id":"5ad258b34f1c1ba6018b490a","slug":"11523734707-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक गेट पर बस में चढ़ते समय किसान के 40 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक गेट पर बस में चढ़ते समय किसान के 40 हजार उड़ाए
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक गेट पर बस में चढ़ते समय किसान के 40 हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
शहर के रोहतक गेट चौक से बस में चढ़ते समय दो-तीन अज्ञात महिलाओं ने किसान के 40 हजार रुपये जेब से निकाल लिये। किसान ने यह राशि खेत में कटाई का काम करने वाले मजदूरों को मेहनताना देने के लिए एटीएम से निकलवाई थी। जैन चौक पुलिस चौकी ने किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पड़ोसी जिले चरखी दादरी के गांव रासीवास निवासी श्योसिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह भिवानी आया हुआ था। यहां आदर्श कालेज के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से 40 हजार रुपये की नकदी निकलवाई। यह राशि खेत में कटाई का काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी देने के लिए निकलवाई थी। गांव जाने के लिए रोहतक गेट से बस में चढ़ने लगा। इसी दौरान दो महिलाएं एक आगे व एक पीछे धक्का-मुक्की कर बस में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। बस के अंदर चढ़कर देखा तो उसकी जेब में रखी 40 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने बताया कि संदेह है कि ये राशि उक्त दोनों महिलाओं ने निकाली है। उसने बस को कुछ ही दूरी पर रुकवा कर रोहतक गेट वापस आकर पहले उक्त दोनों संदिग्ध महिलाओं को ढूंढने का प्रयास किया। इसके बाद मामले की शिकायत जैन चौक पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज गोपालदास ने बताया कि पुलिस द्वारा संदिग्ध महिलाओं के बताए गए हुलिये के हिसाब से तलाश की जा रही है।
--
कौंट में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
भिवानी। गांव कौंट में घर के बाहर खड़ी बाइक चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। गांव कौंट निवासी सुमित ने बताया कि उसने अपनी बाइक गांव में ही घर के बाहर खड़ी की हुई थी। अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर वहां से बाइक चोरी कर ले गए। उसने घटना की शिकायत सदर पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।