{"_id":"5a15ca5c4f1c1b3c3d8b923f","slug":"11511377500-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर कबड्डी खिलाड़ी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर कबड्डी खिलाड़ी की मौत
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कटकर कबड्डी खिलाड़ी की मौत
भिवानी। ट्रेन की चपेट में आने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। खिलाड़ी का शव मंगलवार को शहर के खरकड़ी फाटक के पास बरामद हुआ था जिसकी देर रात शिनाख्त हुई। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी पर शक नहीं है, लेकिन यह भी समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हुआ।
मृतक खिलाड़ी का नाम जगदीश (22) है और वह तोशाम क्षेत्र के सागवान गांव कर रहने वाला था। जगदीश जिला स्तर पर कई कबड्डी टूर्नामेंट में खेल चुका था। जगदीश का शव मंगलवार शाम भिवानी-हिसार रेलवे ट्रैक पर खरकड़ी फाटक के पास मिला।
मृतक के परिजनों ने बताया कि जगदीश मंगलवार दोपहर नहाने के लिए पानी डालने की बात कह कर अचानक चला गया। परिजनों ने सोचा कि किसी दोस्त के साथ चला गया होगा। बाद में उसकी मौत की सूचना मिली। मृतक के ममेरे भाई भीम ने बताया कि जगदीश की मौत क्यों और कैसे हुई, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। किसी पर कोई शक नहीं है। लेकिन, जगदीश ऐसा कदम उठा लेगा, इस पर भी किसी को यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया है।