फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शादी से पहले दुल्हान एक केस में हुआ गिरफ्तार तो परिजनों ने दूसरी जगह की शादी, अब शादी करने वाले को मिल रही धमकी

शादी से पहले दुल्हान एक केस में हुआ गिरफ्तार तो परिजनों ने दूसरी जगह की शादी, अब शादी करने वाले को मिल रही धमकी

Tue, 05 Feb 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
शादी से पहले दुल्हान एक केस में हुआ गिरफ्तार तो परिजनों ने दूसरी जगह की शादी, अब शादी करने वाले को मिल रही धमकी
दूल्हा गिरफ्तार हुआ तो परिजनों ने दूसरी जगह की शादी, अब विवाहिता के पति को दे रहा धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शादी से कुछ दिन पहले दूल्हा गिरफ्तार हुआ तो दुल्हन के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। अब आरोपी जमानत पर रिहा होकर आया तो उसने विवाहिता के पति को ही जान से मारने की धमकी देते हुए विवाहित पर अपना हक जताया। विवाहिता के पति ने पुलिस में शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सिवानी थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव वासी युवक की शादी राजगढ़ वासी एक युवती से तय हुई थी। शादी की तिथि तय हो गई थी और युवक-युवती बान बैठ गए थे। इसी दौरान पुलिस ने हत्या के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक का नाम सिवानी कोर्ट परिसर में गोली चलाने के मामले में आया था। ऐसे में युवती के परिजनों ने युवती की शादी इसी क्षेत्र के एक अन्य गांव के युवक से कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता के पति ने बताया कि उसकी और उसकी पत्नी की शादी मई 2018 में दोनों की मर्जी से हुई थी। 13 दिन पहले एक युवक उनके घर आया। अच्छे से बात की और चला गया। 31 जनवरी की शाम करीब छह बजे उसे उक्त युवक ने फोन कर धमकी दी कि विवाहिता से उसका रिश्ता है, तुम्हारा नहीं। शादी मुझसे होनी थी। दो-तीन दिन का समय देता हूं। सोच लो वरना अपनी जान गवां बैठोगे। धमकी मिलने के बाद उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसको लेकर धमकी देने वाले युवक के गांव में पंचायत की गई और उसे समझाया भी गया, लेकिन वह नहीं माना। युवक ने बताया कि उसकी जान को खतरा है। उसे सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सिवानी थाना से कार्यकारी एसएचओ एसआई विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में हुई हत्या के मामले में 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी आठ मई 2018 को हुई थी। इसी दौरान उसकी शादी भी होनी थी। उसकी गिरफ्तारी पर लड़की के परिजनों ने कहीं और शादी कर दी। अब जिससे शादी की, उसने संदीप पर धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed