{"_id":"5bfd9b5bbdec224143673f3a","slug":"111543347035-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवाड़ा शराब ठेके के सेल्समैन का अपहरण कर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिवाड़ा शराब ठेके के सेल्समैन का अपहरण कर की हत्या
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव सिवाड़ा से शराब ठेके के सेल्समैन का अपहरण कर सोमवार रात को हत्या कर दी गई। रात को अपहृत किए गए सेल्समैन का शव मंगलवार सुबह हांसी के गांव सोरखी में पेड़ से बंधा मिला। शव को रस्सियों और चद्दर के साथ सफेदे के पेड़ से बांधा हुआ था जबकि उसके मुंह से खून आ रहे थे। शरीर पर चोट का अन्य कोई निशान नहीं था। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि हत्या कैसे की गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सिवाड़ा निवासी रामपाल (52) गांव में ही शराब ठेके पर सेल्समैन था। शराब का ठेका बामला वासी सुरेश नामक व्यक्ति का है। अक्सर रात 10 बजे तक ठेका बंद कर रामपाल घर लौट जाता था। सोमवार रात को नहीं लौटा तो उसका लड़का सतीश शराब ठेके पर पहुंचा। यहां ठेके की लाइट बंद थी और बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उसने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। सभी ने आसपास रामपाल की खोजबीन शुरू की मगर कोई सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। ठेके पर उसकी चप्पलें गिरी हुई थी। इसके बाद ठेकेदार सुरेश ने इसकी शिकायत बवानीखेड़ा थाना में दी और पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया।
मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ठेके से करीब 12 किलोमीटर दूर हांसी में सोरखी-भाटोल रोड पर सोरखी गांव की खेतों में सफेदे के पेड़ से रामपाल का शव बंधा हुआ है। सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव को रस्सियों और शॉल से पेड़ से बांधा हुआ था। मृतक के मुंह से खून आए हुए थे जबकि शरीर पर अन्य कोई चोट का निशान नहीं था। यहीं पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी अस्पताल मेें ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे सतीश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम गमगीन माहौल में गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के एक लड़का और दो लड़कियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
हत्या कर शव बांधा या बांध कर हत्या की गई, की जा रही जांच
मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है और सिर्फ मुंह से खून आए हुए हैं। उसके शव चद्दर और रस्सी के माध्यम से पेड़ से बांधा हुआ था। अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या कैसे की गई। फिलहाल पुलिस भी इस पहलू पर जांच कर रही है कि कहीं साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या कहीं और कर शव यहां तो नहीं बांधा गया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है जिसके आधार पर ही हत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
आधे घंटे के दौरान किया गया अपहरण
सेल्समैन का आधे घंटे के दौरान ही ठेके से अपहरण किया गया। ठेकेदार की मानें तो वे 10 बजे तक वहां थे और उसके बाद गए हैं जबकि पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सतीश ने बताया कि वह साढ़े 10 बजे पहुंचा तो ठेका बंद था और लाइट भी बंद थी। ऐसे में आधे घंटे के दौरान ही सेल्समैन का अपहरण किया गया।
सेल्समैन रामपाल का अपहरण कर हत्या की गई है। सोरखी गांव में शव पेड़ से बंधा हुआ मिला है। हत्या कैसे की गई, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
-दिलबाग सिंह, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना